- Hindi News
- निजी कॉलेज स्टूडेंट को नहीं मिलेंगे स्मार्ट फोन
निजी कॉलेज स्टूडेंट को नहीं मिलेंगे स्मार्ट फोन
सरकारीकॉलेजों में स्नातक के प्रथम वर्ष में 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी करने वाले छात्रों को स्मार्ट फोन बांटने की योजना पर सवाल उठ रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निजी और सरकारी दोनों ही कॉलेजों में एक ही काउंसिलिंग प्रक्रिया से एडमिशन हुए, बावजूद इसके इस योजना से निजी कॉलेज के छात्रों को दरकिनार किया जा रहा है। ऐसे में उन होनहार छात्रों को नुकसान हुआ है, जिन्होंने अच्छे अंक मिलने के बावजूद पढ़ाई के बेहतर स्तर के लिए निजी कॉलेज में प्रवेश लिया। यह बात भी गौर करने लायक है कि सरकारी कॉलेजों के मौजूदा छात्रों में से करीब 95 प्रतिशत छात्रों ने 75 प्रतिशत उपस्थिति कैसे दर्ज करा दी, जबकि कई कॉलेजों में शिक्षक ही नहीं हैं।