- Hindi News
- पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, आंतों में हुआ संक्रमण
पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, आंतों में हुआ संक्रमण
मुरैना|मध्यप्रदेश पुलिसपर एक युवक ने अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाया है। नई बस्ती पहाड़िया के अनवर के मुताबिक जौरा पुलिस ने उसके गुप्तांग में मिर्ची पेट्रोल डाल दी। इससे उसकी आंतों में संक्रमण फैल गया है। उसे रविवार को गंभीर हालत में मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है युवक को बकरी चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। नौ सितंबर को पुलिस की कथित बर्बरता का शिकार अनवर आंतों में संक्रमण फैलने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती होने मुरैना आया। अनवर की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से डाॅक्टर ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
कैलारस के युवक ने जौरा पुलिस पर लगाया आरोप
^अनवर को नौ सितंबर को लोग पकड़कर लाए थे। उसे 10 सितंबर को कोर्ट में पेश किया था। तब उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इतने दिनों बाद मिर्ची और पेट्रोल संबंधी आरोप का आधार समझ में नहीं रहा है। -हेमंत शर्मा, टीआईजौरा