होरीलाल गोडिया अध्यक्ष बने
ग्वालियर| गोडियासमाज सुधारक सभा का चुनाव रविवार को हनुमान मंदिर स्थित महात्मा गांधी विद्यालय भवन में आयोजित हुआ। सदस्यों ने सर्वसम्मति से होरीलाल गोडिया को अध्यक्ष, लालचंद्र गोडिया को उपाध्यक्ष , मोहन धुर्वे को महामंत्री, मदनलाल को मंत्री, अशोक कुमार गोडिया को कोषाध्यक्ष रामसुंदर गोडिया को सह-कोषाध्यक्ष चुना।