- Hindi News
- रिसर्च के लिए जेयू डिफेंस इंस्टीट्यूट के बीच होगा करार
रिसर्च के लिए जेयू डिफेंस इंस्टीट्यूट के बीच होगा करार
ग्वालियर| साइंसके छात्रों को शोध कार्य के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी, दिल्ली के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज से करार करेगी। मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) में दोनों संस्थान हस्ताक्षर करेंगे। जेयू के पीआरओ डॉ. शांतिदेव सिसौदिया ने बताया कि डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज नई दिल्ली की डायरेक्टर डॉ. शशिबाला करार करने के लिए सोमवार को जेयू आएंगी। इस करार के बाद दोनों संस्थानों के छात्र एक दूसरे के इंस्टीट्यूट में रिसर्च कार्य कर सकेंगे।