- Hindi News
- घर में स्पेस कम है तो 11 गमले के फार्मूले से पाएं पसंदीदा सब्जियां
घर में स्पेस कम है तो 11 गमले के फार्मूले से पाएं पसंदीदा सब्जियां
सब्जियोंके आसमान छूते भाव से घर की उगाई हुई सब्जियां आत्मसंतुष्टि देने के साथ, कुछ हद तक घर का बजट नियंत्रण करने में भी सहायक होंगी। आप चाहें तो इन्हें घर के गमलों में भी लगा सकती हैं। घर की छत पर या बालकनी-बरामदे में, जहां धूप 4-5 घंटे आती हो, सब्जियां उगाकर, ताजा और पौष्टिक सब्जियां प्राप्त की जा सकती हैं। पिछले दो वर्ष से शहर में 11 गमले के किचन गार्डन का फार्मूला ट्रेंड में है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की प्रो. रश्मि वाजपेयी कहती हैं कि किचन गार्डन के लिए खासतौर पर ऐसे हाइब्रिड बीज तैयार किए हैं, जिन्हें गमले में भी लगाया जा सकते हंै।
11का फार्मूला अपनाएं
यदिघर में जगह नहीं है तो 11 गमले का फार्मूले बेहतर है। इसमें 11 गमले में रोज की सीजनल सब्जियां पालक , बैंगन , लौकी एवं अन्य उगाकर पौष्टिक आहार प्राप्त कर सकते हैं। इस फार्मूले के तहत महीने में तीन बार एक गमले बारी आती है। 11
बसंत विहार स्थित डॉ. संदीपा मल्होत्रा ने घर में गमला किचिन गार्डन तैयार किया है। फोटो: भास्कर
इनको उगा सकते हैं गमले में
गमले में मिर्च, बैंगन, गोभी, टमाटर, लौकी, धनिया, पालक, मूली और गांठ गोभी को उगा सकते हैं। इसके लिए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में हाइब्रिड बीज मौजूद हैं।
शहरवासियों को किचन गार्डन से जुड़ी जानकारी देने के लिए उद्यान मेले का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन की साधना जैन ने बताया कि यह मेला 14 अक्टूबर को लगाया जाएगा। इसमें फूल, सब्जियां और बागवानी से संबंधित इक्विपमेंट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही डीएमओ द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में एसोसिएशन के पदाधिकारी क्लब के उद्देश्य के बारे में भी बताएंगे।
शहर में फार्मिंग ट्रेंड से अवगत कराने के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी तीन दिवसीय फेयर का आयोजन करने जा रही है। 27 सितंबर से शुरू होने वाले इस फेयर में घर में गार्डन को हरा-भरा और किचन गार्डन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसमें कृषि वैज्ञानिक फल,फूल और सब्जियों की नई वैरायटियों के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि गार्डन में किन पौधों को लगाया जाए, जिससे वो हमेशा हरा-भरा रहे।
garden trend
सेम- कोंकणभूषण, पीईपी
प्याज- रोजी,लालिमा, एन-53, ए.एफ
मूली- चाइनीजपिंक, पूसा रश्मि, पूसा चेतकी
मिर्च-