गरबा रिंग में दिखेगा टैटू का टशन
नवरात्रशुरू होने में कुछ घंटों का समय बचा है और यही वक्त है जब गरबा करने वाले पार्टिसिपेंट्स अपने आप को पूरी तरह निखार लेना चाहते हैं। सिर से पांव तक कोई कमी रह जाए इसी को ध्यान में रखते हुए गरबों से पहले ब्यूटी ट्रीटमेंट शुरू हो गए। शहर में हालांकि गरबा का आयोजन कुछ क्लब नवरात्र पर अंतिम तीन दिन करते हैं। वहीं कुछ क्लब ने इस बार गरबा की अवधि पांच दिन है। इस बार गरबा रिंग में टैटू का टशन सबसे ज्यादा दिखाई देगा।
28 से शुरू होगा गरबा
भारतीय सिंधु सभा की युवा शाखा 28 सितंबर से तीन दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन करेगी। यह आयोजन समाधिया कॉलोनी स्थित कृष्णा एनक्लेब में होगा। इसके लिए फिलहाल प्रतिभागी माधौगंज स्थित झूलेलाल धर्मशाला में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
ब्वॉयज ड्रेगन, गर्ल्स बनवा रही हैं मोरपंख
गरबों में यंग पार्टिसिपेंट्स अक्सर टैटूज बनवाते हैं। इनमें ब्वॉयज ड्रेगन या ट्राइबल डिजाइन पसंद करते हैं वहीं गर्ल्स मोरपंख, तितली या बांसुरी बनवाती है। इन दिनों पोट्रैट बनवाने का भी चलन है।
garba trend
वीरेंद्र विला में 27 को
निशाडांस अकेडमी की आेर से गरबा की प्रस्तुति 27 सितंबर को सिटी सेंटर स्थित वीरेंद्र विला में होगी।
डीबी सिटी
डीबीसिटी के मेरीगोल्ड क्लब की ओर से दो दिन गरबा का आयोजन होगा। यह प्रोग्राम 27 और 28 सितंबर को होगा।
होटल रीजेंसी स्क्वायर
होटलरीजेंसी स्क्वायर में गरबा डांडिया उत्सव तीन दिन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा।
जीवाजी क्लब
जीवाजीक्लब में रोजाना शाम पांच से सात बजे तक गरबा की प्रैक्टिस होती है। यहां गरबा 28 से 2 अक्टूबर तक होगा।