पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली में दिखाया प्रकृति का सौंदर्य

रंगोली में दिखाया प्रकृति का सौंदर्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्कमें हरियाली और उसके बीच खिले फूल। प्रकृति के इस सौंदर्य को रंगों के माध्यम से रंगीलो में संजोया प्रतिभागियों ने।

बुधवार काे फाइन आर्ट कॉलेज में आयोजित इंटर क्लास युवा उत्सव में रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में अधिकतर प्रतिभागियों ने प्रकृति का सौंदर्य दिखाया। साथ ही भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का चित्र भी रंगोली देखने को मिला। इसके अलावा मॉडर्न रंगोली भी देखने को मिली। इसमें 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

हाथों पर रचाई अरेबियन और राजस्थानी मेहंदी

साइंस कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव में बुधवार को माइम, रंगोली, अल्पना, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग और कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं हुईं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अरेबियन और फ्री स्टाइल मेहंदी रचाई।

पोस्टर में दिखाई दिया आतंकवाद का दर्द

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आतंकवाद थीम रखी गई। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने अलग-अलग तरह से आतंकवाद को दिखाया। साथ ही पोस्टर में बताया कि हमारे देश की आर्मी किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। इसमें 20 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

youth festival

फाइन आर्ट कॉलेज में रंगोली बनाते प्रतिभागी। दूसरे चित्र में अपने बनाए पोस्टरों के साथ स्टूडेंट्स।

पोस्टर मेकिंग

प्रथम- नेहासिंह

रंगोली

प्रथम- नेहासिंह

साइंस कॉलेज के ये रहे विजेता

माइम

प्रथम- पूजाबांदिल एंड ग्रुप

रंगोली

प्रथम- योगेशवर्मा एंड ग्रुप

अल्पना

प्रथम- शिवममाथुर और शालिनी

मेहंदी

प्रथम- रितुशर्मा

क्लेमॉडलिंग

प्रथम- नेहापरिहार

पोस्टरमेकिंग

प्रथम- पंकजटैगोर

कार्टूनिंग

प्रथम- आकांक्षाअग्रवाल