पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सकारात्मक सोचेंगे तो आगे बढ़ेंगे

सकारात्मक सोचेंगे तो आगे बढ़ेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लब ग्वालियर वीरांगना ने बुधवार को सेंट्रल जेल के कैदियों को अच्छे व्यवहार के लिए मोटिवेट किया। इसमें जालंधर के ट्रेनर सुनील शर्मा ने कहा कि जिंदगी में उतार चढ़ाव आता रहता है पर परिस्थितियों से घबरा कर गलत कार्य नहीं करना है। अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। इसकी वजह है कि जिंदगी एक कोरी किताब है इसे हमे रंगो से भरना है। इसलिए रंग भरते समय यह देख लें कहीं ऐसा हो जाए कि यह रंग किताब को भद्दा कर दें।

इस मौके पर एक्सपर्ट ने सभी सदस्यों की जिज्ञासा का भी समाधान किया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट की कम्युनिटी चेयरपर्सन अंजली बत्रा,क्लब की प्रेसीडेंट हेमलता अग्रवाल सहित मेंबर्स उपस्थित रहीं।