भारतीय किसान संघ का धरना 16 को
भारतीय किसान संघ का धरना 16 को
ग्वालियर. भारतीयकिसान संघ के तत्वावधान में 16 दिसंबर को शाहजहानी पार्क भोपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर तहसील स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड घाटीगांव के बरई मोहना, मुरार विकासखंड के हस्तिनापुर, भितरवार के कछौआ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रांत मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी जाएगी एवं प्रदेश सरकार से समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी। बैठक में रामाधार यादव, जसवंत सिंह, नारायण प्रसाद दुबोलिया, नाथू सिंह, फेरन सिंह रावत, गोपाल बघेल, रामसिंह, उदय सिंह आिद मौजूद थे।
घरेलूहिंसा करने वालों की खैर नहीं
ग्वालियर. महिलाओंके साथ घरेलू हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं है। जिले में इसके लिए राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शौर्या दल गठित किए गए हैं और उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस सिलसिले में कलेक्टर पी. नरहरि ने शुक्रवार को कलेक्टाेरेट के सभागार में शौर्या दलों के सदस्य, रिसोर्स पर्सन एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शौर्या दलों को भरोसा दिलाया कि वे निर्भीक होकर अपना काम करें, जिला प्रशासन से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इलैया राजा टी, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास सुरेश सिंह तोमर, विभागीय कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अंजू श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनूप कम्ठान आदि मौजूद थे।
बच्चोंने दिया यातायात सुधारने का संदेश
ग्वालियर. एसोसिएशनऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं चेतना शिक्षा मंदिर एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को बारादरी चौराहा मुरार पर किया गया। इस मौके पर 60 बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर यातायात को सुधारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी अजय त्रिपाठी, डीएसपी महेंद्र छारी, संस्था अध्यक्ष संजय कट्ठल क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र राणा, अशोक जैन, राजकुमार जैन, मानसिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे।
नर्सेसएसोसिएशन ने हड़ताल की दी चेतावनी
ग्वालियर. नर्सेसएसोसिएशन ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी है