पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में कोचों में घूम रहे वेंडरों को ट्रेन से उतारा

रात में कोचों में घूम रहे वेंडरों को ट्रेन से उतारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात में ट्रेनों के कोचों में घूमने वाले वेंडरों की शुक्रवार रात से धरपकड़ शुरू की गई। रात में ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में घूम रहे वेंडरों को प्लेटफार्म पर उतार लिया और जीआरपी थाने ले गए। जीआरपी की कार्रवाई रात दस बजे से तड़के तीन बजे तक चली। इस दौरान ट्रेन के कोचों में घूम रहे एक दर्जन से अधिक वेंडरों को उतारा गया।

ट्रेनों में बढ़ रही चोरियों को रोकने के लिए जीआरपी ने ट्रेनों में घूमने वाले वेंडरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पिछले दिनों ग्वालियर आए जीआरपी डीजीपी मेथलीशरण गुप्त ने रात दस बजे के बाद कोचों में घूमने वाले वेंडरों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। रात में हुई कार्रवाई में वेंडरों को यह समझाइश देकर छोड़ दिया गया कि वे आइंदा रात के समय ट्रेनों के कोचों में नहीं घूमें। दो दिन समझाइश देने के बाद सोमवार से रात में ट्रेन के कोचों में घूमने वाले वेंडरों को हिरासत में लेकर आरपीएफ को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री गुप्त ने प्लेटफार्म नंबर चार पर दरबार लगाकर जीआरपी स्टाफ को यह निर्देश दिए थे कि रात में दस बजे के बाद यात्री खाना-पीना खाकर सो जाता है, ऐसे में उसे किसी चीज की अावश्यकता नहीं रहती।

वेंडरों को समझाइश देकर छोड़ा

^यात्रियोंकी सुरक्षा को लेकर रात में ट्रेनों के कोचों में घूमने वाले वेंडरों की धरपकड़ की गई थी। इन वेंडरों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। सोमवार से रात के समय ट्रेनों के कोचों में घूमने वाले वेंडरों को हिरासत में लेकर आरपीएफ को सौंप दिया जाएगा। केएलराय, थानाप्रभारी, जीअारपी