पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर डिवाइडर पर चढ़ा, ट्रक मकान से टकराया

डंपर डिवाइडर पर चढ़ा, ट्रक मकान से टकराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के पड़ाव इलाके में डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं लक्ष्मीगंज में ट्रक-ऑटो में टक्कर मारकर एक मकान की दीवार से टकरा गया। पड़ाव थाने की पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं लक्ष्मीगंज में हुए हादसे का मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

पड़ाव स्थित मुखर्जी पेट्रोल पंप के नजदीक बने डिवाइडर पर शनिवार की सुबह एक डंपर क्रमांक एमपी 07 जेए 1712 चढ़ गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जनकगंज थानाक्षेत्र के लक्ष्मीगंज में एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद एक मकान की दीवार से टकरा गया।

लक्ष्मीगंज चौराहे के पास ऑटो से टकराकर मकान में घुसा ट्रक।

शादी समारोह से जेवर और नकदी से भरा बैग पार

कंपूथानाक्षेत्र स्थित महावीर भवन में एक शादी समारोह से नकदी और जेवर से भरा बैग पार हो गया। बैग में पच्चीस हजार रुपए नकद और जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान था। बीना में रहने वाले राकेश सिंघई शादी समारोह में शामिल होने के लिए महावीर भवन में आए थे। वे उपहार और जेवर से भरा बैग कुर्सी पर रखकर आगंतुकों से मिलने लगे, तभी किसी ने बैग पार कर दिया। वारदात 7 दिसंबर की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं थाटीपुर क्षेत्र के बालाजी गार्डन में शनिवार की रात गुरुदेव जेसवानी के बेटे की शादी समारोह से अज्ञात 14 वर्षीय बालक जेवर नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया।