पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत नाम पता बताने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

गलत नाम-पता बताने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. पुलिसकी गिरफ्त में आने के बाद भी चिरगांव, झांसी के एक बदमाश ने पुलिस को परेशान कर दिया। कट्टे सहित पकड़े जाने के बाद इसने पुलिस अफसरों को अपना गलत नाम बताया, पुलिस जब इसका अापराधिक रिकॉर्ड तलाशने के लिए चिरगांव पहुंची तो पता चला कि जो बदमाश कट्टे सहित पकड़ा गया है उसका असली नाम कुछ और है। असलियत सामने आने के बाद पुलिस ने इसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया है।

एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि छह दिसंबर को चेतकपुरी चौराहे पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को पकड़ा था, इनके पास से पुलिस को एक लोडेड कट्टा मिला था। पूछताछ में इन तीनों में से एक बदमाश ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी सिमथरी, चिरगांव झांसी बताया था। झांसी रोड थाने की पुलिस जब चिरगांव में इसका रिकॉर्ड तलाशने के लिए पहुंची तो पता चला कि अमित शर्मा के नाम से थाने में कोई रिकॉर्ड नहीं है। पुलिसकर्मी यह जानकारी लेकर जा रहे थे कि चिरगांव के एक पुलिसकर्मी ने इसका फोटो देख लिया। इसने बताया कि यह अमित शर्मा नहीं देवेंद्र शर्मा है। इसके खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस को वह अमित शर्मा भी मिल गया जिसका नाम इसने बताया था। पुलिस ने अमित शर्मा का वोटर कार्ड लिया और लौट आई। इसके बाद झांसी रोड थाने की पुलिस ने देवेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।