- Hindi News
- परिषद में सभापति के लिए हमें इधर उधर ताकना नहीं पड़ेगा
परिषद में सभापति के लिए हमें इधर-उधर ताकना नहीं पड़ेगा
भाजपा के महापौर आैर परिषद तो पहले भी बनती रही है लेकिन बहुमत के अभाव में सभापति की कुर्सी को लेकर हमें दूसरों से मदद लेने के लिए इधर-उधर ताकना पड़ता था। पहली बार ऐसा मौका आया है, जब हमें अपना सभापति बनाने के लिए इधर-उधर झांकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बात केंद्रीय खनन एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार शाम मंगलम गार्डन में भाजपा रामकृष्ण मंडल द्वारा आयोजित क्षेत्र के नविनर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह में कही।
श्री तोेमर ने नवनिर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर से शहर के विकास को आगे बढ़ाने की अपेक्षा के साथ ही इस काम में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने पार्षदों कोे लगन से काम करने आैर कार्यकर्ताआें का मान रखने की बात कही। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, महापौर समीक्षा गुप्ता, नवनिर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर, राकेश जादौन आैर सदस्यता प्रभारी अशोक जादौन ने भी विचार रखे। स्वागत भाषण मनीष तोमर ने, संचालन संजय चौहान ने आैर आभार प्रदर्शन मनीष त्रिपाठी ने किया।
सम्मान के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह।
नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का किया सम्मान
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर के साथ ही रामकृष्ण मंडल के अंतर्गत आने वाले सात वार्डों के पार्षद सोमवती जाटव, मीना जाटव, दिनेश दीक्षित, पुरुषोत्तम तमोटिया, रामबेटी कंसाना आैर ऊषा यादव का सम्मान किया गया। इनके साथ ही पार्षद बलवीर तोमर, जबरसिंह आैर सतीश बौहरे का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर देवेश शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, धीरसिंह तोमर, जयप्रकाश राजौरिया, सुमन शर्मा, कमल माखीजानी, उपेंद्र बैस सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।
पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करें
भाजपाके सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी कर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करें। यह बात भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश भदौरिया ने शनिवार को मुखर्जी भवन पर हुई संभागीय बैठक में कही। विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है, यह बात हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अशोक जादौन ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्त