- Hindi News
- नेवी के मैकेनिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नेवी के मैकेनिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ग्वालियर.नेवी मेंपदस्थ मैकेनिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में दो रोज पहले मौत हो गई। इंजीनियर नरोत्तम सिंह तोमर गुजरात के पोरबंदर समुद्री क्षेत्र में गोदावरी शिप पर तैनात थे जिसके कंपाउंड में उनका शव टंगा मिला। पोरबंदर में नरोत्तम का पोस्टमार्टम करा कर नेवी अधिकारी ग्वालियर शव ले आए। नरोत्तम के परिजन का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं,जो हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। परिजन की मांग पर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद शनिवार को तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल ने नरोत्तम के शव का दोबारा पीएम किया।
नरोत्तम सिंह पुत्र अरविंद तोमर 28 साल यहां रानीपुरा के रहने वाले थे और ससुराल भी आदित्यपुरम मे है। नरोत्तम आठ दिसंबर को ही गोदावरी शिप पर रवाना हुए थे और इसके बाद गुरुवार को परिजन को सूचना मिली की नरोत्तम का शव शिप के ही कंपाउंड में फांसी पर टंगा मिला है। पोरबंदर के थाने में सूचना के बाद शव का पीएम कराया गया। नरोत्तम के पिता अरविंद तोमर और चाचा नरेंद्र तोमर का आरोप है कि नरोत्तम के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे यह मामला हत्या का लगता है। दोबारा हुए पीएम की रिपोर्ट आना बाकी है जिसमें सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक दृष्टया माैत फांसी लगने से होना पता चल रही है।
आठमाह पहले हुई थी शादी: नरोत्तमकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी प|ी दीप्ति को मुंबई ले गए थे। नरोत्तम की मौत की खबर के बाद से प|ी सभी परिजन का बुरा हाल है।
परिजन ने लगाया हत्या का आरोप