पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की विकास योजनाओं का सीएम के सामने प्रजेंटेशन, कई पर सहमति लेकिन निर्णय कुछ नहीं

शहर की विकास योजनाओं का सीएम के सामने प्रजेंटेशन, कई पर सहमति लेकिन निर्णय कुछ नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिघरा तक पानी लाने के लिए चंबल ही नहीं, सस्ते विकल्प भी तलाशें

निगम प्रशासन को नसीहत, सबसे पहले बढ़ाओ आमदनी

प्लान बढि़या, पैसा कहां से आएगा?

महानगरकी विकास योजनाओं का प्रजेंटेशन सोमवार को राजधानी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने किया गया। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, साडा और हाउसिंग बोर्ड के तीन हजार 60 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा के बाद भी निर्णय नहीं हो पाया। हालांकि कुछ योजनाओं पर सहमति बनीं, लेकिन अधिकतर बड़ी योजनाओं पर सीएम सहित वरिष्ठ अफसरों का कहना था कि इन योजनाओं पर अमल के लिए पैसा कहां से आएगा? इन योजनाओं पर अफसरों को और काम करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री दफ्तर में 45 मिनट तक चली समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। बैठक में नगर निगम के दस, लोक निर्माण विभाग साडा के तीन-तीन, गृह निर्माण मंडल के दो प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास एसएन मिश्रा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कोमल सिंह, संभाग आयुक्त केके खरे, कलेक्टर पी नरहरि, निगम कमिश्नर अजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सिटी में नई बसों का प्रस्ताव: नगरनिगम ने 55 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। राशि मिलने पर 129 नॉन एसी 15 एसी बसें शहर में चलेंगी। बैठक में कहा गया कि राशि मंजूर होते ही काम चालू कर दिया जाए।

साडाके तीन प्रोजेक्ट, बात आगे बढ़ी: साडाके सिविल एयरपोर्ट, वेस्टर्न बायपास को लेकर केंद्रीय मंत्री ने वन अधिकारियों से कहा कि वे एनओसी जारी कर दें। सीमा सुरक्षा बल के ट्रेनिंग सेंटर को लेकर शासनस्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

नई कमिश्नरी: मोतीमहलअग्निकांड के बाद कमिश्नरी को ओहदपुर पर बनाने का प्लान है। यह पहाड़ी वन विभाग की है। इसलिए बिल्डिंग कलेक्टोरेट पहाड़ी पर बनाने की सलाह दी गई।

मुरार नदी की सफाई

332करोड़ के प्रोजेक्ट पर चर्चा चालू होते ही अफसरों ने कहा कि पहले नदी में गंदगी फैला रहीं 25 सीवर लाइन (नालों) बंद करें।

स्मार्ट सिटी के लिए तैयार इन सभी प्रोजेक्ट पर तीन माह पहले केंद्रीय इस्पात श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर डिटेल चर्चा कर चुके हैं। तब उन्होंने कलेक्टोरेट सभागार में कहा था कि अभी और होमवर्क करें। इसके बाद मुख्यमं