पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के डेढ़ लाख घरों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

शहर के डेढ़ लाख घरों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसूनविदा लेने की ओर है। अंचल में प्रशासनिक अधिकारी सूखे जैसी स्थिति से निपटने में लगे हैं। उधर बिजली कंपनी इस बात को कतई मानने को तैयार नहीं है। पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के लिए मंगलवार को फिर शहर में चार से छह घंटे की कटौती की जाएगी। इसमें 1.61 लाख उपभोक्ता और करीब डेढ़ घर प्रभावित होंगे।

बिजली अफसर अच्छी बारिश वाली स्थिति की तरह ही पोस्ट मानसून मेंटेनेंस पर उतारू हैं। बारिश से वितरण व्यवस्था के उपकरणों तारों पर प्रभाव पड़ता है जिन्हें सुधारना जरूरी है। इसी दावे की आड़ में बिजली कंपनी कटौती कर रही है। हकीकत में मेंटेनेंस बिजली कटौती का बायपास है।

सुबह आठ से दोपहर एक बजे: लक्ष्मीबाईकॉलोनी, श्रीकृष्ण धर्मशाला, रेलवे लोको, रंग मिल, चमड़ा मिल, तानसेन रोड, लक्ष्मणपुरा, शिक्षा नगर, भार्गव आइस फैक्टरी, मोतीमहल, पड़ाव, गांधी नगर, कुशल नगर, गायत्री नगर, क्रांति नगर, विनय नगर सेक्टर 1 से 4, शब्दप्रताप आश्रम, जेल, डीआरपी लाइन, बहोड़ापुर, श्री विहार कॉलोनी, विवेक विहार, गरगज कॉलोनी, घासमंडी, चंद्रनगर, किलागेट, रामपुरी, सिंधिया नगर, फोर्ट व्यू कॉलोनी, मोतीझील, पीएचई कॉलोनी, आनंद नगर बी सी ब्लॉक, जगनापुरा, मेवाती मोहल्ला, लधेड़ी, सती विहार, फूलबाग, सेंटर पाॅइंट कॉम्पलेक्स, डीडी मॉल, कार्मल कान्वेंट स्कूल, गंगवाल फैक्टरी, कर्नल साहब की ड्योढ़ी, क्रेसर कॉलोनी, जीवाजीगंज, सूबे की गोठ, राममंदिर, कैलाश टॉकीज, नई सड़क, फालका बाजार, गेंडे वाली रोड, रामकुई, बृजविहार कॉलोनी, नौगजा रोड, खल्लासीपुरा, लक्ष्मी होटल, भारत टॉकीज रोड, एमएलबी रोड, घोसीपुरा, कमलसिंह का बाग, लक्ष्मण तलैया, रामदास घाटी, कैंथवाली गली, आप्टे की पायगा, जीवाजीगंज, बैंक कॉलोनी, सत्यनारायण की टेकरी आदि।

आज यहां होगी बिजली कटौती

बिजली नहीं आए तो यहां संपर्क करें

अगरतय समय पर बिजली नहीं आए तो आप बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-420-3300 और अपने बिल पर लिखे एई के नंबर पर कॉल कर सकते हैं।