पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल एएसपी पश्चिम, और अग्रवाल सीएसपी महाराजपुरा बने

राहुल एएसपी पश्चिम, और अग्रवाल सीएसपी महाराजपुरा बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपीसंतोष कुमार सिंह ने सोमवार को आईपीएस राहुल लोढ़ा को एएसपी पश्चिम, आईपीएस विवेक अग्रवाल को सीएसपी महाराजपुरा और हेमलता अग्रवाल को डीएसपी क्राइम ट्रैफिक नियुक्त किया है। एसएसपी ने देहात के आठ थानों के प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है। इंस्पेक्टर उमेश मिश्रा को थाना आंतरी से पुलिस लाइन भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह चौहान को थाना गोला का मंदिर से थाना हस्तिनापुर, महेश सिंह तोमर को थाना हस्तिनापुर से थाना गिजौर्रा, जितेन्द्र सिंह तोमर को क्राइम ब्रांच ग्वालियर से थाना चीनौर, धर्मेंद्र सिंह यादव को थाना चीनौर से थाना करहिया, महेश प्रसाद शर्मा को थाना करहिया से थाना बेलगढ़ा, गोकुलचंद्र पाण्डेय को थाना बेलगढ़ा से पुलिस लाइन रिपुदमन सिंह को थाना गिजौर्रा से एसएसपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।