पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोग चिल्लाते रहे और युवक ने पटरी पर सिर रखकर जान दे दी

लोग चिल्लाते रहे और युवक ने पटरी पर सिर रखकर जान दे दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| रेलवेस्टेशन पर एक युवक ने सैकड़ों यात्रियों के सामने आत्महत्या कर ली। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने युवक को हटने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन उसने अपना सिर पटरी पर रख दिया। इससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम को एक युवक आगरा एंड में पार्सल ऑफिस के समाने ट्रैक पर घूम रहा था। शाम करीब 7.30 बजे गोवा एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर एक की तरफ रही थी, तभी इस युवक ने अपनी गर्दन पटरियों पर रख दी। वहां खड़े यात्रियों ने भी काफी शोर किया लेकिन वह नहीं हटा।