- Hindi News
- डिपास के साइंटिस्ट लेंगे जेयू के छात्रों की क्लास
डिपास के साइंटिस्ट लेंगे जेयू के छात्रों की क्लास
ग्वालियर| शिक्षाकी गुणवत्ता बढ़ाने और शोध को बढ़ावा देने के लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी डायरेक्टर ऑफ डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस (डिपास) दिल्ली के बीच सोमवार को करार हुआ है। डिपास के साइंटिस्ट जेयू के बॉयोलॉजिकल साइंस के छात्रों की क्लास भी लेने के लिए आएंगे। साथ ही छात्रों को एक्सपोजर भी मिलेगा। इतना ही नहीं छात्रों को शोध के लिए डिपास की लेबोरेटरी का उपयोग करने का मौका मिलेगा। छात्र अपने प्रोजेक्ट कार्य भी डिपास में कर सकेंगे। जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला डिपास की डायरेक्टर शशिबाला सिंह ने मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया।
नंबर कम आए तो दो बार दे दी प्रैक्टिकल परीक्षा
निहालसिंह गुर्जर ने जेयू के कंप्यूटर साइंस अध्ययनशाला में बीसीए की प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी। छात्र के यहां प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर आए थे। इसके बाद छात्र ने ऑप्टीमम कॉलेज में परीक्षा दे दी। यहां छात्र को प्रैक्टिकल परीक्षा में अधिक नंबर मिल गए। बढ़े हुए नंबर छात्र के बीसीए की मार्कशीट में दर्शाए गए हैं। इसकी शिकायत कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला तक पहुंच गई है। जेयू के अधिकारियों का कहना था कि छात्र ने गुमराह किया है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर छात्र का कहना था कि उसकी कुलपति से किसी ने गलत शिकायत की है।