पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में बदहवास मिला स्कूली छात्र, लूटपाट की आशंका

घर में बदहवास मिला स्कूली छात्र, लूटपाट की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| माधौगंजथाना पुलिस के मुताबिक नितिन पुत्र राकेश खत्री 16 साल बारहवीं कक्षा का छात्र है। दोपहर करीब ढाई बजे घर लौटते समय उसे दो बाइक सवारों ने रोका और उससे दवा मंगवाई। इसके बाद नारंगीबाई मंदिर लाला का बाजार स्थित उसके घर भी गए। घर पर सामान बिखरा मिलने और नितिन के गले पर दुपट्टा बंधा होने से आशंका है कि युवकों का इरादा लूटपाट का था। नितिन ने थोड़ा सा होश आने पर मौसा को फोन कर बुलाया था जिन्होंने उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार नितिन के पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही कारण का खुलासा हो सकेगा।