पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदित्यपुरम में सीवर समस्या, दफ्तर घेरा

आदित्यपुरम में सीवर समस्या, दफ्तर घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवरकी समस्या से जूझ रहे आदित्यपुरम जनकपुरी कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। लोगों का कहना था कि वह इस समस्या को लेकर कई बार कलेक्टर निगम अफसरों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

महाराजपुरा क्षेत्र के आदित्यपुरम जनकपुरी कॉलोनी में सीवर की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को नगर निगम के अपर कमिश्नर एमएल दौलतानी से चर्चा की। आदित्यपुरम में रहने वाले रतन सिंह परमार ने कहा कि वह सीवर की समस्या को लेकर पिछले दो साल से लगातार कलेक्टर नगर निगम के अफसरों से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला कोई काम नहीं हुआ।

निगम अपर कमिश्नर एमएल दौलतानी को सीवर समस्या से अवगत कराते आदित्यपुरम जनकपुरी कॉलोनी के लोग।

प्लॉट खरीदने से पहले पता कर लें कि वैध है या अवैध

शहरके चारों काेनों पर बड़ी संख्या में कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले नगर निगम के दफ्तर में कॉलोनी की वैधता के संबंध में जानकारी जरूर लें। निगम की भवन नि‍र्माण शाखा में वैध और अवैध कॉलोनियों की सूची उपलब्ध है। नगर निगम फार्म- 4 कॉलोनी में सीवर, सड़क, पानी बिजली आदि विकास कार्य पूरे होने के बाद ही भवन नि‍र्माण की अनुमति देता है।