- Hindi News
- बालेंदु शुक्ल बने कान्य कुब्ज न्यास के अध्यक्ष
बालेंदु शुक्ल बने कान्य कुब्ज न्यास के अध्यक्ष
ग्वालियर| पूर्वमंत्री भाजपा नेता बालेंदु शुक्ला को कान्य कुब्ज न्यास का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोमवार को कान्य कुब्ज न्यास मंडल के ट्रस्टियों की बैठक खेड़ापति कॉलोनी स्थित कान्य कुब्ज हॉस्टल में आयोजित की गई। इसमें ट्रस्टी केजी दीक्षित ने अध्यक्ष पद के लिए श्री शुक्ला के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति दे दी। बैठक में राजेश शुक्ला, आनंद दीक्षित, गिरिजा द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।