पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिसकर्मी भी लगाएं हेलमेट वरना देना होगा जुर्माना

पुलिसकर्मी भी लगाएं हेलमेट वरना देना होगा जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेलमेट साथ लाए, चेकिंग देखी तो लगा लिया

पड़ाव चौराहे के पास चेकिंग देखकर हेलमेट लगाता बाइक सवार।

हेलमेट लगाए बिना दो पहिया वाहन सवारों के खिलाफ सोमवार को भी पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन सवार चौराहे पर हो रही चेकिंग देखकर हेलमेट लगाते दिखाई दिए। ये लोग हेलमेट साथ लेकर आए थे पर इसे लगाया नहीं था।

ग्वालियर| अबपुलिस जवान, कोई अन्य सरकारी कर्मचारी या उनके परिजन बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो उन्हें जुर्माना देना होगा। सोमवार सुबह एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने वायरलेस सेट पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शे जाने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने पुलिस जवानों का विशेष रूप से उल्लेख किया। इस फरमान के बाद हेलमेट पहने बिना दो पहिया वाहन चलाने पर 20 पुलिस जवानों के चालान काटे गए। एसएसपी श्री सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने के लिए निर्देश दें।