पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजराती बीट्स पर गरबा का किया अभ्यास

गुजराती बीट्स पर गरबा का किया अभ्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजराती बीट्स पर गरबा का किया अभ्यास

सिटीरिपोर्टर :ग्वालियर

डीबीसिटी में शुरू हुए गरबा-डांडिया वर्कशॉप में सोमवार को 6 और 8 काउंट के साथ बेसिक स्टेप्स की प्रैक्टिस कराई गई। गरबा एक्सपर्ट अनूप अवस्थी ने प्रतिभागियों को गरबा 8 काउंट में कमर के ट्विस्ट और लेग मूवमेंट के बेसिक स्टेप्स बताए। 8 काउंट में पहले दो काउंट में एक ही जगह पर खड़े होकर दो बार ताली बजाई जाती है। तीसरी और चौथी ताली में राउंड होता है। पांचवी और छठवीं ताली पार्टनर के साथ बजाई जाती है। इसके बाद आखिरी दो ताली में कमर को ट्विस्ट करते हुए पोजिशन चेंज करते हैं। डीबी सिटी में 27 और 28 सितंबर को गरबा-डांडिया की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर तक डीबी सिटी स्थित मेरीगोल्ड क्लब में शाम पांच बजे से कराए जा सकते हैं।