पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत की बारीकियां सीख रहे बुजुर्ग

संगीत की बारीकियां सीख रहे बुजुर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगीत की बारीकियां सीख रहे बुजुर्ग

सिटीरिपोर्टर :ग्वालियर

वरिष्ठनागरिक सेवा संस्थान ने सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर पर बसंती देवी गुप्ता बुजुर्ग संगीत स्कूल शुरू किया है। इसमें बुजुर्गों को वाद्य यंत्र, गायन और संगीत की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। संस्थान के संस्थापक भूपेंद्र जैन और दिल्ली से आए चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस स्कूल में प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे तक संगीत की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें बुजुर्गों को हारमोनियम, ढोलक, कांगो और ऑर्गन जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुजुर्गों को संगीत की यह शिक्षा संगीत शिक्षक मुकुल शर्मा और दीपक घोरपड़े दे रहे हैं।