पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों में अपराध रोकने अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप

ट्रेनों में अपराध रोकने अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{रात 10 से सुबह 6 बजे तक ट्रेनों में अब वेंडरों को नो एंट्री

नगरसंवाददाता|ग्वालियर. झांसी-आगरारेल खंड में ट्रेनों में चोरी-लूट की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब स्पेशल आपरेशन ग्रुप का गठन किया जाएगा। इस ग्रुप में मप्र-उप्र जीआरपी और आरपीएफ के जवान-अफसर शामिल रहेंगे। हर महीने दोनों राज्यों के सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। अगली बैठक इलाहाबाद में होगी। ट्रेनों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक किसी भी वेंडर को एंट्री नहीं दी जाएगी। यह निर्णय सोमवार को झांसी में हुई एक संयुक्त बैठक में लिया गया। शेष|पेज12 पर

यूपी-एमपी मिलकर करेंगे कार्रवाई

^झांसी-आगरा खंड में ट्रेनों में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए मप्र और उप्र की जीअारपी आरपीएफ बदमाशों की जानकारी का आदान-प्रदान कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।^ -मैथिलीशरणगुप्त, स्पेशलडीजी रेल(मप्र)

भास्कर नेउठाया था ट्रेनों में बढ़ते अपराध का मुद्दा

भास्कर ने 21 सितंबर को खबर प्रकाशित कर ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर की थी। हमने यह बताया था कि झांसी-आगरा ट्रैक रात में सबसे ज्यादा असुरक्षित है इसके बाद रेलवे पुलिस ने जरूरी कदम उठाने का ऐलान किया है।