पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जय भारत ने जीता उद्घाटन मैच

जय भारत ने जीता उद्घाटन मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेहॉकी स्टेडियम पर आयोजित 12वीं शहीद भगत सिंह स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में मेहमान टीम जय भारत क्लब दिल्ली ने विजयी शुरुआत की। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में सोमवार को एलवीएम झांसी को 2-1 से शिकस्त देकर अपना विजयी सफर शुरू किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर समीक्षा गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अध्यक्षता ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने की। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, यदुनाथ सिंह तोमर, सुनील राठौर, सीताराम शर्मा और कमल किशोर विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबले में दिल्ली और झांसी की टीम के बीच अच्छी हॉकी देखने को मिली। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। मध्यांतर पश्चात दिल्ली के दो गोल के जवाब में एक गोल ही कर सकी और 2-1 के अंतर से मैच हार गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का संचालन जिला खेल अधिकारी जमील अहमद ने किया और राजेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करती महापौर।