पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यादव बाज क्लब का विजयी आगाज

यादव-बाज क्लब का विजयी आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | यादवक्लब और बाज क्लब ने यहां खेली जा रही आर्यभ‌ट्ट फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। यादव क्लब ने सोमवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में गैलेक्सी इलेवन को तथा बाज क्लब ने द्वितीय आईटीएम को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में दिन के पहले मुकाबले में मेजबान आर्यभट्ट जूनियर एवं एसएएफ ब्वायज की भिड़ंत हुई। इस रोमांचक मुकाबले में एसएएफ की टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। दिन के अंतिम मुकाबले में दीनदयाल फुटबॉल क्लब ने बानमौर स्पोर्ट्स को 5-2 से शिकस्त दी।