पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी 1300 रुपए तक सस्ती हुई

चांदी 1300 रुपए तक सस्ती हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता | ग्वालियर

त्योहारोंसे पहले सोना-चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी है। वायदा बाजार एमसीएक्स में सटोरिया बिकवाली से सप्ताह की शुरुआत के पहले ही दिन सोमवार को स्थानीय सराफा बाजार में सफेद धातु चांदी में जाेरदार गिरावट दर्ज की गई वहीं सोना स्टैंडर्ड भी और सस्ता हो गया। सराफा बाजार में चांदी कच्ची और चांदी पक्की दोनों ही 1200-1300 रुपए घटकर क्रमश: 39,000 रुपए और 39,700 रुपए प्रति किलो पर गईं। चांदी का यह स्तर चार नवंबर 2010 के बाद का सबसे निचला स्तर है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह के दौरान चांदी के हाजिर भावों में 1700 रुपए तक की गिरावट चुकी है। चांदी कलदार भी 480 रुपए प्रति नग से घटकर 460 रुपए प्रति नग पर गया है। उधर, सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की गिरावट के साथ 26,950 रुपए और सोना जेवराती 100 रुपए घटकर 25,200 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। दिल्ली सराफा बाजार में स्टॉकिस्टों की बिकवाली बनी होने से चांदी 450 रुपए और घटकर 39,250 रुपए प्रति किलो रह गई। सोना स्टैंडर्ड भी 120 रुपए नरम होकर 26,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली का अभाव ही बना रहा। वहां चांदी 25 सैंट और टूटकर 1765 सैंट प्रति औंस रह गई। सोना 3 डॉलर घटकर 1214 डॉलर प्रति औंस पर गया।

लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट

वैश्विकबाजारों में सोने में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखी गई है। विश्लेषकों के अनुसार डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदों के बीच शेयर बाजार के चढ़ने से भी निवेशकों में सोने का आकर्षण कम हुआ है। इसके अलावा वायदा बाजार एमसीएक्स में सटोरिए लगातार बहुमूल्य में धातुओं में गिरावट को हवा दे रहे हैं।