िबजनेस बज़
नागरिक सहकारी बैंक का डिपोजिट बढ़ा
ग्वालियर| नागरिकसहकारी बैंक मर्यादित ग्वालियर की 37 वीं वार्षिक साधारण सभा बीते दिवस डॉ. भगवत सहाय मेडिकल सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लेखा वर्ष 2013-14 में बैंक डिपोजिट में 1183 लाख रुपए, कार्यशील पूंजी में 1548 लाख रुपए तथा ऋण एवं अग्रिम में 488 लाख रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। बैंक ने तत्काल फंड्स ट्रांसफर करने के लिए आरटीजीएस/एनईएफटी और एसएमएस अलर्ट की सुविधा शुरू की है। इस अवसर पर बैंक के पूर्व संचालक डॉ. व्हीएस गुप्ता, रश्मि सत्यार्थी अादि शामिल हुए।