पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह महीने इंतजार के बाद सात को आएगी महाराजा

छह महीने इंतजार के बाद सात को आएगी महाराजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभगछह महीने के लंबे इंतजार के बाद अक्टूबर में एक बार फिर शहर में विदेशी सैलानियों की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। सात अक्टूबर को विदेशी और देशी पर्यटकों को लेकर महाराजा एक्सप्रेस सात अक्टूबर को ग्वालियर आएगी। अक्टूबर महीने से टूरिस्ट सीजन शुरू हो जाता है। इस बार जम्मू-कश्मीर में देशी और विदेशी टूरिस्टों ने दूरी बना ली है। इसलिए इसका सीधा फायदा टूरिस्टों के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन को मिला है।

अमूमन यह ट्रेन नवंबर में ही ग्वालियर आती है, लेकिन इस बार पूरे एक महीने पहले रही है। लोकल कोऑर्डिनेटर प्रसन्ना माथुर ने बताया कि शहर में महाराजा एक्सप्रेस के आने की शुरूआत अक्टूबर माह से होती है। महाराजा एक्सप्रेस एक माह में संभवत: एक से दो बार ग्वालियर आएगी। यह सिलसिला मार्च या अप्रैल तक जारी रहेगा। शहर आने वाली महाराजा एक्सप्रेस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। विदेशी मेहमानों का रेड कारपेट पर रॉयल वैलकम किया जाएगा। इस दौरान विदेशी महमान ग्वालियर फोर्ट और जयविलास पैलेस देख सकेंगे।

maharaja express