पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉडी लैंग्वेज से बनता है आपका इंप्रेशन

बॉडी लैंग्वेज से बनता है आपका इंप्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉडीलैंग्वेज बहुत इंपॉर्टेंट पार्ट है। स्पीकिंग लैंग्वेज से पहले बॉडी लैंग्वेज परफेक्ट होना चाहिए। टॉपिक प्रजेंटेशन के समय बॉडी लैंग्वेज ही वर्क करती है जिसमें आपको ऊर्जामय रवैए के साथ रहना चाहिए। सोमवार को यह बात वीआरजी कॉलेज में एक्सपर्ट अभिषेक भारद्वाज ने कही।

वीआरजी कॉलेज में 21 दिवसीय स्पोकन इंग्लिश सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्राओं को इंग्लिश स्पोकन के साथ साथ स्किल डवलपमेंट के टिप्स भी बताए जा रहे हैं। टॉपिक प्रजेंटेशन में अधिकतर लोग अपना इंट्रोडक्शन मायसेल्फ बोलते हुए देते हैं। यह गलत तरीका है। अपना नाम हमेशा आई एम के साथ बताना चाहिए।

स्टाइलमें गलत इंग्लिश बोलने का ट्रेंड

एक्सपर्टने छात्राओं को बताया कि स्टाइल में गलत इंग्लिश बोलना ठीक नहीं है,इससे कई बार कॉमन प्लेस पर इंसल्ट भी झेलनी पड़ जाती है। यंगस्टर्स कई बार दूसरों की फास्ट इंग्लिश सुनकर उसे कॉपी करने का प्रयास करते हैं। इंग्लिश के वर्ड का प्रॉपर मतलब समझना बहुत आवश्यक होता है,इसके बिना आपका फ्लो में इंग्लिश नहीं बोल सकते हैं। इसी क्रम में प्रजेंटेशन के टिप्स दिए गए।

spoken tips