मेघों से बरसा राग
>खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना अरहर की फसल को मिला जीवन
नगरसंवाददाता. ग्वालियर
शहर में जहां एक ओर तानसेन समारोह में संगीत के सुर बह रहे हैं, वहीं आसमान से हुई बारिश भी मानो अपना ही राग सुना रही है। शुक्रवार से शनिवार तक 24 घंटे में 3.83 सेंटीमीटर रिकार्ड बारिश से पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरा और दिन का तापमान 18.8 डिग्री पर गया। दिन और रात के तापमान में कुल पांच डिग्री के अंतर से दिन में भी ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई। यही नहीं भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी दतिया जिलों में बारिश से फसलों को नया जीवनदान मिला है। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के ग्राम सहसराम उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की रात ओलावृष्टि होने की खबर है। शेष|पेज12 पर
(खबर पेज-2 पर भी पढ़ें)
शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। चित्र ग्वालियर किले का। फोटो: विक्रम प्रजापति।
मौसम विज्ञानी उमा शंकर चौकसे के अनुसार आगामी 48 घंटे में अंचल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही कुहासा भी छाया रहेगा।
आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौत, 1 झुलसा
दो दिन से हो रही बारिश के दौरान अंचल के मुरैना जिले में आसमानी बिजली गिरने से शनिवार सुबह नाथू सिंह (55) रामवीर (22) की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी प्रकार भिंड जिले के अकोड़ा गांव में नारायण सिंह उनके बेटे वीरसिंह के ऊपर आसमानी बिजली गिरी। इसमें नारायण की मौत हो गई, पुत्र झुलस गया है।
24 घंटेमें 3.8सेमीबारिश से 3.3डिग्रीगिरा तापमान, बढ़ी ठंड
श्योपुर में सबसे कम बारिश
जिला बारिश
ग्वालियर3.83
मुरैना 2.01
शिवपुरी 1.05
दतिया 1.52
भिंड 1.07
श्योपुर 0.70
बारिश का आंकड़ा सेमी में है।
दो दिन और बारिश के आसार
आगे क्या?