बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जल उठे अलाव
शहर में 3.83 सेंटीमीटर बारिश से शनिवार को दिन का तापमान 24 घंटे में 3.3 डिग्री गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। इससे ठिठुरन भरी ठंड शुरू हो गई। अलाव भी जल उठे। दक्षिणी -पूर्वी राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात और शनिवार को दिनभर में गरज-चमक के साथ रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल दिसंबर माह में कुल बारिश 3.5 सेमी हुई थी। इस साल की मावठ की पहली बारिश में ही 3.83 सेमी बारिश हुई। आगामी 48 घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुहासा भी छा सकता है।
महानगर में शुक्रवार दोपहर से ही बादल घिरना शुरू हो गए थे। रात करीब 11.55 बजे से हल्की बूंदाबांदी होने लगी थी। देर रात से रुक -रुक कर तेज बारिश प्रारंभ हो गई। शनिवार को धूप नहीं निकली। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक रुककर शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहा। इस दौरान चली तेज हवा से सर्दी और बढ़ गई। बारिश के कारण इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 19 डिग्री से नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
बारिश के दौरान बाड़े पर जाती युवतियां।
8 साल में 13 दिसंबर का तापमान
सुबह नौ बजे से पहले नहीं लगेंगे स्कूल
बढ़तीठंड बारिश को देखते हुए कलेक्टर पी. नरहरि ने प्राइवेट सरकारी स्कूलों के समय में 14 जनवरी तक बदलाव कर दिया है। प्राथमिक से बारहवीं तक के स्कूलों में सुबह नौ बजे से पहले एवं शाम चार बजे के बाद क्लासेस नहीं लगेंगी।
दिनभर बदली पारे की चाल
समयतापमान
8.30बजे 15.4
9.30 16.0
10.30 17.2
11.30 17.2
12.30 16.6
1.30 14.8
2.30 14.0
3.30 13.8
4.30 13.6
5.30 13.6
जो जहां था वहीं थम गया
बारिशके कारण शनिवार को लोगों की दिनचर्या बदल गई। सुबह देर से उठे लोग नौकरी और व्यावसायिक स्थलों पर देर से पहुंचे। दिन में बारिश के कारण बाजार सूने रहे। व्यापारी दिन में अलाव जलाकर हाथ तापते दिखाई दिए। नाश्ते की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी।