अब सप्ताह में एक दिन ही आएगी फ्लाइट
मुंबई-दिल्ली वाया ग्वालियर-आगरा के बीच सप्ताह में दो दिन संचालित हवाई उड़ान अब सप्ताह में एक दिन ही आएगी। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार बुधवार को निर्धारित है। फ्लाइट आगरा दिल्ली भी नहीं जाएगी। एयर इंडिया की उड़ान में यह तब्दीली फिलहाल 31 दिसंबर तक के लिए घोषित है, बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। दिसंबर माह के शुरू से ही फ्लाइट अनियमित चल रही है।
एयर इंडिया फ्लाइट 31 दिसंबर तक सप्ताह में एक दिन रद्द रहेगी। फ्लाइट सोमवार को संचालित नहीं की जाएगी। यह परिवर्तन आकस्मिक है और इसका कारण दिल्ली मुंबई से फ्लाइट के आपरेशन अव्यवस्थित होना है। परिवर्तन के अनुसार फ्लाइट बुधवार को सुबह 10.30 बजे चलकर दोपहर 12.10 बजे ग्वालियर ग्वालियर से 12.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
आगरा-दिल्ली के बीच रहेगी रद्द
केंद्र में भी सत्ता फिर भी उपेक्षा
यह उड़ान आगरा दिल्ली के बीच इस दौरान रद्द भी रहेगी और ग्वालियर-मुंबई के बीच ही संचालित की जाएगी। इससे पूर्व भी फ्लाइट ग्वालियर-मुंबई के बीच ही संचालित की जा रही थी। बाद में इसे आगरा दिल्ली से भी जोड़ दिया गया। दिल्ली आगरा के बीच फ्लाइट को नवंबर माह में भी रद्द किया गया था।
फिरकम हो जाएंगे यात्री
ग्वालियरसे मुंबई के बीच वर्तमान में औसत लगभग 55 यात्री फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं। पूर्व में यह औसत 60 तक भी पहुंचा है और कई बार फ्लाइट ग्वालियर से फुल होकर भी गई है। फ्लाइट अनियमित रद्द होने से यात्रियों का औसत घटना शुरू हो जाता है।
हवाई मानचित्र पर ग्वालियर की उपेक्षा के लिए राजनीतिज्ञ एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। पूर्व केंद्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री नेता केंद्र सरकार मंत्रियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते थे। अब वर्तमान में केंद्र राज्य में भाजपा की ही सरकार है और ग्वालियर से सांसद बने नरेंद्र सिंह केंद्र में मंत्री भी है इसके बाद भी ग्वालियर से संचालित एकमात्र फ्लाइट को पर्याप्त यात्री मिलने पर भी अनियमित किया जा रहा है।
31 तक एक दिन जाएगी फ्लाइट
^मुंबईफ्लाइट को 31 दिसंबर तक सप्ताह में एक दिन ही संचालित किया जाएगा। सोमवार को यह रद्द रहेगी। फ्लाइट दिल्ली आगरा भी नहीं जाएगी। हेमंतशहाणे, प्रबंधक,एयर इंडिया