- Hindi News
- अब स्कॉलरशिप की जानकारी के लिए नहीं भटकेंगे छात्र
अब स्कॉलरशिप की जानकारी के लिए नहीं भटकेंगे छात्र
छात्रों को स्कॉलरशिप की जानकारी और उसे प्राप्त करने के लिए अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप सेल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि इससे संबंधित जानकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखवाई और नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इस आशय के आदेश उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त एस. सिन्हा ने जारी कर दिए हैं।
इम्प्लीमेंटेशन ऑफ सेंट्रल स्कॉलरशिप स्कीम फोर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन रेनेवल- स्टेट एजुकेशन बोर्ड (एसईबी) का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कॉलेज प्रबंधन अपने परिसर में नोटिस बोर्ड पर छात्रों को दी जाने वाली विभिन्न स्कॉलरशिप की योजनाओं की समुचित जानकारी चस्पा करें।