पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल स्टोर्स, टेंपो, ऑटो, कॉलेज रहेंगे बेअसर

मेडिकल स्टोर्स, टेंपो, ऑटो, कॉलेज रहेंगे बेअसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का ग्वालियर बंद कल

ग्वालियर.शहरमें बिजली के निजीकरण, पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स बढ़ाने, नगर निगम द्वारा शहरवासियों पर टैक्स का बोझ बढ़ाने आैर 2009 से लेकर 2014 के बीच बनवाई गई सड़कों में हुए घोटालों के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस ने 15 दिसंबर को ग्वालियर बंद का ऐलान किया है।

ग्वालियर बंद के ऐलान को सफल बनाने के लिए शहर जिला कांग्रेस ने पार्टी पदाधिकारियों से लेकर ब्लाक, मोर्चा संगठनों, विभागों आैर प्रकोष्ठोंं के पदाधिकारियों की बैठकों में रणनीति तय हुई है। सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते ग्वालियर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर्स, कॉलेज, पेट्रोल पंप, ऑटो आैर अन्य सवारी वाहन बंद से प्रभावित नहीं होंगे।

वामपंथीपार्टियों ने किया समर्थन: ग्वालियरबंद का वामपंथी पार्टियों ने भी समर्थन किया है। सीपीएम के जिला सचिव अखिलेश यादव, सीपीआई के जिला प्रभारी राजेश शर्मा, सीपीआई माले के जिला प्रभारी गुरूदत्त शर्मा और एसयूसीआई के जिला सचिव सुनील गोपाल ने संयुक्त रूप से ग्वालियर बंद को सफल बनाने की अपील की है।