- Hindi News
- अफसर बोले दो माह बाद तैयार हो पाएगा बस स्टैंड
अफसर बोले-दो माह बाद तैयार हो पाएगा बस स्टैंड
ग्वालियर. झांसीरोड पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का शनिवार को महापौर समीक्षा गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर जहां महापौर ने जल्द बस स्टैंड का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए,वहीं निगम अफसरों के मुताबिक बस स्टैंड दो माह से पहले पूरा नहीं हो पाएगा। निरीक्षण के दौरान सिटी इंजीनियर प्रेम पचौरी ने बताया कि निर्माण कार्य अपनी गति से चल रहा है। इस दौरान महापौर ने कार्य में गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस स्टैंड तैयार होने के बाद यहां डेढ़ सौ बसें खड़ी हो सकेंगी और आमजन को सुविधा होगी।