- Hindi News
- ‘जजों के बंगलों में घटिया ईंटें लगाई गई हैं, इन्हें तुरंत बदलें’
‘जजों के बंगलों में घटिया ईंटें लगाई गई हैं, इन्हें तुरंत बदलें’
ग्वालियर. सिटीसेेंटर में जजों के निर्माणाधीन बंगलों में घटिया ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इन्हें तत्काल बदला जाए। ऐसे घटिया निर्माण से विभाग की छवि खराब होती है। यह बात पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल ने शनिवार को निर्माणाधीन बंगलों का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों से कही। बैठक में मुख्य अभियंता राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। भिंड के पुल टूटने के मामले में श्री अग्रवाल ने कहा- अगर अब पुल टूटने की पुनरावृत्ति होगी तो उसकी जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की होगी। जिला अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर में लगाए गए घटिया टाइल्स बदले जाएं, इसके बाद ही ठेकेदार को भुगतान करें।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश