पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी तैयार तो एस्सेल पीछे हटी

बिजली कंपनी तैयार तो एस्सेल पीछे हटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहरकी बिजली वितरण व्यवस्था को अपने हाथों में लेने के लिए बेकरार एस्सेल कंपनी ने यू-टर्न ले लिया है। पहले बिजली कंपनी की ओर से टेकओवर में लेटलतीफी की गई और अब जब बिजली कंपनी तैयार है तो एस्सेल पीछे हट रही है। टेकओवर को लेकर बिजली कंपनी ने एस्सेल कंपनी के अफसरों के पास पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि 14 दिसंबर की रात 12 बजे शहर की बिजली व्यवस्था एस्सेल कंपनी टेकओवर करे। बिजली कंपनी के जीएम (सिटी सर्किल) अरुण शर्मा ने बताया कि एस्सेल कंपनी ने पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि शहर के 33 केवी के 29 प्वाइंट की रीडिंग 14 दिसंबर की रात 12 बजे एस्सेल को नोट कराई जाएगी।

वहीं एस्सेल के एमपी हेड (मार्केटिंग) अभीक विश्वास का कहना है कि उनकी तैयारी यथावत है। बिजली कंपनी के पत्र का जवाब उच्च स्तर पर दिया गया है। सीसीएनबी डाटा मिले बिना टेकओवर में परेशानी सकती है।

टेकओवर पर यू-टर्न