- Hindi News
- झूलेलाल मंदिर से 9 मुकुट, 13 छत्र, चेन और ~ 25 हजार पार
झूलेलाल मंदिर से 9 मुकुट, 13 छत्र, चेन और ~ 25 हजार पार
दानाओली स्थित झूलेलाल मंदिर से चोरों ने शुक्रवार देर रात प्रतिमाओं से 9 मुकुट, 12 छत्र, सोने की एक चेन और तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपए पार कर दिए। चोरों ने मंदिर में तसल्ली से सामान की तलाशी ली, इसके बाद सामान समेटा। शनिवार सुबह पुजारी ने जब मंदिर के पट खोले तो सारा सामान बिखरा था। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन और जनकगंज थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि नशेड़ियों के गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। चोर मंदिर की दूसरी मंजिल की खिड़की के कांच तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।
झूलेलाल मंदिर में चोर संभवत: रात एक बजे के बाद घुसे। मंदिर के आसपास रहने वालों का कहना है कि रात एक बजे तक यहां पर चहल-पहल रहती है। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला नहीं तोड़ा, ये दूसरी मंजिल स्थित खिड़की के कांच तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं के मुकुट और छत्र उतारे, तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर इनमें रखे लगभग 25 हजार रुपए नकद समेट ले गए। इसके बाद चोर ऊपर के रास्ते से ही निकल गए। सुबह पुजारी सख्तराम ने पट खोले तो देखा कि यहां का सामान बिखरा है। चोरी की सूचना मिलते ही टीआई जनकगंज राजकुमार शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
मंदिरमें घुसे दुबले-पतले चोर
घटनास्थलको देखकर पुलिस का कहना है कि चोर दुबले-पतले होंगे और ये अपने दुबले शरीर का फायदा उठाकर मंदिर की खिड़की से अंदर घुसे होंगे। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में सक्रिय रहने वाले नशेड़ियों के बीच चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।
दानाओली स्थित मंदिर में स्थापित भगवान झूलेलाल की प्रतिमा, जिसका मुकुट चोरी होने के बारे में बताते मंदिर के पदाधिकारी। फोटो:भास्कर
आठ साल पहले भी हुई थी मंदिर में चोरी
दानाओली स्थित झूलेलाल मंदिर में आठ साल पहले भी चोरी हुई थी। चोरों ने उस समय भगवान झूलेलाल की प्रतिमा ही पार कर दी थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो कुछ दिन बाद चोर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को मंदिर के नजदीक एक गली में छोड़कर चले गए। उस वारदात के बाद मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार हुआ था। लेकिन अब तक यहां कैमरे नहीं लगाए गए हैं। शुक्रवार रात हुई चोरी की वारदात के बाद मंदिर प्रबंधन य