एक माह के बाद चंबल गई मथुरा
ग्वालियर. आगरायार्ड में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते एक माह से रद्द चंबल एक्सप्रेस का शनिवार से मथुरा तक संचालन शुरू हो गया। हालांकि रेलवे ने इसे पांच दिसंबर तक ही रद्द किया था। लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण इसे एक हफ्ते के लिए और रद्द किया गया। शनिवार को हावड़ा से आने वाली चंबल एक्सप्रेस मथुरा गई। साथ ही ग्वालियर-आगरा शटल, लश्कर एक्सप्रेस का संचालन भी आगरा तक शुरू हो गया है। एक महीने से बदले मार्ग से चल रही उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी भी अब अपने निर्धारित मार्ग से ग्वालियर आने लगी है।