पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी समझौते से मिनटों में सुलझे बरसों से अटके मामले

आपसी समझौते से मिनटों में सुलझे बरसों से अटके मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदालत में चल रहा तेरह साल पहले हुई मारपीट का एक मामला शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में मिनटों में सुलझ गया। मामलेे से जुड़े दोनों पक्षों ने शुक्रवार को प्रिंसिपल रजिस्ट्रार आरके गुप्ता के सामने पेश होकर प्रकरण सुलझाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की तो उनके बीच सहमति बनी आैर उसके बाद शनिवार को हाईकोर्ट की जस्टिस एसके पालो की खंडपीठ में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हाईकोर्ट में इस तरह के अन्य मामलों के साथ 974 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति मामलों में 498 पीड़ित पक्षकारों को चार करोड़ से अधिक की राशि दिलाई गई। हाईकोर्ट में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसके गंगेलेे ने किया। जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश कमल सिंह ने किया। कलेक्टर पी. नरहरि ने 490 प्रकरण निपटाए।

विदिशा निवासी रामकृष्ण ने देवसिंह अन्य के खिलाफ जुलाई 2001 में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। जेएमएफसी कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों को 6-6 माह की सजा सुनाई थी। बाद में सेशन कोर्ट ने भी इसकी पुष्टि की। तब देवीसिंह ने 2006 में हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में अपील की। तब से मामला लंबित था। नेशनल लोक अदालत के आयोजन की सूचना पर देवीसिंह ने प्रिंसिपल रजिस्ट्रार से संपर्क किया था। खंडपीठ के समक्ष दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद मामला सुलझ गया।

जिले में

5,65,370

प्रकरणनिपटे

हाईकोर्ट ने दिलाई दोगुनी क्षतिपूर्ति राशि

भाई ने किया समझौता तो जेल से छूटा प्रेम

जिले में डबरा आैर भितरवार को मिलाकर नेशनल एवं मेगा लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित 5 लाख 65 हजार 370 मामलों का निराकरण किया गया। इनमें 45 करोड़ 49 लाख 72 हजार 069 रुपए का भुगतान और वसूली की गई।

वन रक्षक सुनील कुमार 17 जनवरी 2011 को मोटर साइकिल से सागर भोपाल रोड से गुजर रहा था। तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण वासोदा ने मृतक के वारिसों को क्षतिपूर्ति के रूप में चार लाख 58 हजार 480 रुपए देने के आदेश दिए। इसके खिलाफ वारिस राधोदेवी हरीलाल ने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में अपील दायर की। जस्टिस बीडी राठी की डिवीजन बेंच ने इस मामले में अपीलकर्ता का यूनाइटेड इंडिया इंश्य