पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चहल्लुम के ताजियों को किया दफन

चहल्लुम के ताजियों को किया दफन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. नगरमें जगह-जगह स्थापित ताजियों को ‘या हुसैन’ के नारों के साथ शनिवार को कर्बला में दफना दिया गया। बड़े ताजिए कर्बला सागरताल के पास दफनाए गए और छोटे ताजिये ताल में ठंडे किए गए। सुबह मुस्लिम समाज के लोग मातमी धुनों के बीच ताजियों को कंधों पर उठाकर सागरताल की तरफ निकल पड़े। ताजिए दफनाने के लिए नगर निगम ने थ्रीडी मशीन लगाई थीं। इन मशीनों से गड्ढा खुदवाकर सम्मान सहित ताजिए दफन किए गए। इस मौके पर शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी, ग्रेटर ग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरैशी आदि मौजूद थे।