कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 को
ग्वालियर. कायस्थयूथ फेडरेशन इंदौर के तत्वावधान में 10वां राष्ट्रीय कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर को दाल बाजार स्थित नाट्य मंदिर में आयोजित किया जाएगा। फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका निगम ने बताया कि सम्मेलन के लिए देशभर से पांच सौ से अधिक प्रविष्टियां चुकी हैं।