पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को एक घंटे देरी से मिला पेपर

छात्रों को एक घंटे देरी से मिला पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. आईपीएसकॉलेज में शनिवार को बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों को एक घंटे देरी से पेपर मिला। देरी से परीक्षा शुरू होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से कॉपियां भी दोपहर में 12 की बजाय एक बजे लीं।

दरअसल, परीक्षा के निर्धारित समय सुबह नौ बजे परीक्षार्थियों को कॉपियां देने के बाद जब कॉलेज प्रबंधन ने पेपर का लिफाफा देखा तो यह बंडल में नहीं मिला। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जानकारी जेयू के उप कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र जैन को दी। इसके बाद आनन -फानन में उड़नदस्ते के हाथों पेपर का लिफाफा कॉलेज भेजा गया। तब सुबह दस बजे परीक्षा शुरू हो सकी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल ने बताया कि छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया था।