पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे राज्यों के वाहनों से वसूल करो टैक्स

दूसरे राज्यों के वाहनों से वसूल करो टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में शनिवार को प्रमुख सचिव ने संभाग के परिवहन अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों के वाहनों की धरपकड़ कर टैक्स वसूलने के निर्देश दिए। गुना आरटीओ के कामकाज से खफा पीएस ने उन्हें बर्खास्त करने की बात ही बैठक में कह दी। भिंड आरटीओ को भी जानकारी लेकर आने पर लताड़ लगा दी। पीएस ने परिवहन कार्यालयों के निर्माण ऑडिट आपत्तियों के निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल ने सुबह 11 बजे के बाद मोतीमहल स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रभारी आयुक्त आरके जैन, वीके सूर्यवंशी के साथ ग्वालियर-चंबल संभाग के परिवहन अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी आरटीओ से कहा कि वे दूसरे राज्यों के वाहनों से टैक्स वसूली तेज करें। उन्होंने संभाग में बन रहे परिवहन कार्यालयों के निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली और काम तेज करने के निर्देश दिए।

शिवपुरी और दतिया आरटीओ को नोटिस

बैठकमें शिवपुरी आरटीओ लालाराम आर्य और दतिया आरटीओ अनपा खान नहीं आईं। इनकी जगह कार्यालय के क्लर्क बैठक में शामिल हुए। पीएस श्री अग्रवाल ने प्रभारी आयुक्त को निर्देश दिए कि वे दोनों आरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करंे।