पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार्य महाश्रमण का नगर प्रवेश 20 को

आचार्य महाश्रमण का नगर प्रवेश 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जैनश्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण 20 दिसंबर को अपने साधु-साध्वी के समूह के साथ ग्वालियर आएंगे। आचार्यश्री यहां वर्धमान महोत्सव का आयोजन करेंगे।

आचार्यश्री के आगमन को लेकर शनिवार को सराफा बाजार स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर में मुनिश्री आलोक कुमार और मुनिश्री हिम कुमार के सानिध्य में सकल जैन समाज की बैठक हुई। बैठक में आचार्यश्री अहिंसा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। तेरापंथ समाज के अध्यक्ष अशोक बैद, संजीव पारख, राहुल छाजेड़ ने बताया कि आचार्यश्री 19 दिसंबर को पुरानी छावनी पहुंचेंगे। 20 दिसंबर को आचार्यश्री का भव्य नगर प्रवेश होगा।