पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 साल बाद भरे गड्ढे, 24 घंटे में बह गया डामर

3 साल बाद भरे गड्ढे, 24 घंटे में बह गया डामर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी सेंटर स्थित गोविंदपुरी रोड पिछले तीन साल से बदहाल है और लोग परेशान हैं। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क कर गड़्ढे भर दिए तो लोगों को राहत मिली लेकिन यह पैचवर्क 24 घंटे भी नहीं टिक सका। शनिवार को हुई बारिश में इसका डामर बह गया। उधर, पीडब्ल्यूडी के अफसर यह मानने को तैयार नहीं हैं कि पैचवर्क का काम घटिया किया गया।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह सहित तमाम अधिकारी निरीक्षण कर इस रोड को जल्द बनवाने का आश्वासन दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक सड़क के टेंडर तक नहीं किए गए। वहीं, इस रोड पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं फिर भी निचला इलाका होने के कारण पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

शनिवार को बारिश में डामर बहने के बाद गोविंदपुरी रोड पर गड्‌ढों मंे भरा पानी।

पीएचई को कई बार लिखे पत्र

^हमनालियों की व्यवस्था को लेकर कई बार पीएचई को पत्र लिख चुके हैं लेकिन व्यवस्था नहीं की गई। गड्‌ढों को पुन: भरा जाएगा। सड़क का निर्माण 46 लाख रुपए की लागत से होगा। इसके जल्द टेंडर किए जाएंगे।’’ एलएन गुप्ता, एसडीओ,पीडब्ल्यूडी

कराएंगेनाली की व्यवस्था

^सड़कके आसपास नाली की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से चर्चा कर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे।’’ एमएलदौलतानी, अपरआयुक्त, नगर निगम

मंत्री ने रोड बनाने का आश्वासन दिया फिर भी नहीं हुए टेंडर, गड्‌ढों से लोग परेशान

गोविंदपुरी रोड%