पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नावेद खान बने मिस्टर एमपी

नावेद खान बने मिस्टर एमपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर . ग्वालियरडिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जीवाजी क्लब में खेली गई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भोपाल के नावेद खान मिस्टर एमपी बने। वहीं राजधानी के ही अजहर खान को बेस्ट पोजर के खिताब से नवाजा गया। चैंपियनशिप का समापन शनिवार की देर रात निगमायुक्त अजय गुप्ता ने नावेद खान को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और मिस्टर एमपी की ट्रॉफी प्रदान कर किया। अध्यक्षता नव निर्वाचित पार्षद सतीश बोहरे ने की, जबकि सीएसपी आकाश भूरिया और स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव विशिष्ट अतिथि बतौर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर भदौरिया एवं सचिव जहीर खान पठान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर गजेंद्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया।